फोन पर परेशान करने का विरोध पड़ा भारी, युवती और मंगेतर से मारपीट, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। फोन पर लगातार परेशान किए जाने का विरोध करना एक युवती और उसके मंगेतर को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कचनालगाजी स्थित कुमाऊँ कॉलोनी निवासी खुशी पुत्री छोटेलाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मानपुर रोड निवासी अजीत सिंह पिछले कुछ समय से उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और अपने दोस्तों के माध्यम से भी फोन कराकर अभद्र व्यवहार करता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पीड़िता के अनुसार उसने इस पूरे मामले की जानकारी अपने मंगेतर देवेश कुमार निवासी शांतिनगर, रमपुरा को दी। देवेश ने अजीत सिंह को फोन कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक 26 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे देवेश कुमाऊँ कॉलोनी स्थित दीपक आटा चक्की के पास खड़ा था। तभी अजीत सिंह अपने साथी गोपी और अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया। देवेश द्वारा खुशी को परेशान करने का कारण पूछने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर खुशी भी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि आरोपियों से भविष्य में भी उसे और उसके मंगेतर को खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119