उत्तराखंड…दो साल से फरार नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी अमरोहा से गिरफ्तार
अल्मोड़ा। नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.50 लाख की धोखाधड़ी कर दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को भतरौंजखान थाना क्षेत्र के ग्राम रूदबो निवासी भगत सिंह नेगी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुरेश सिंह नेगी ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख लिए, लेकिन न नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार रहा। विवेचना के दौरान उसे फरार घोषित कराया गया तथा न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त करने के साथ उसकी कुर्की की कार्रवाई भी की गई।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार और एसओजी-सर्विलांस प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की। पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह नेगी (49 वर्ष), निवासी पांडेकोटा, थाना रानीखेत को उत्तर प्रदेश के अमरोहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी टीम में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान तथा हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील