तीन राज्यों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार -राजमिस्त्री बनकर करता था रेकी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने तीन राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंद घरों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी करता था। उसके पास से हल्द्वानी के दो घरों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


शनिवार को बहुद्देशीय भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2026 को सत्यानंद कॉलोनी निवासी ललित सिंह और 16 नवंबर 2025 को हरिशिव विहार, मुखानी निवासी घनश्याम चंद्र ने अपने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार रात गुंसाईपुर तिराहे से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू (41) निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ।


राजमिस्त्री बनकर करता था रेकी
पुलिस के अनुसार आरोपी राजमिस्त्री की आड़ में अलग-अलग शहरों में जाकर पहले घरों की रेकी करता था। वह लोगों से किराये के मकान के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटाता और जो घर खाली मिलता, उसे निशाना बनाकर अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


एसएसपी के मुताबिक आरोपी बेहद शातिर है और मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करता था, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके।


पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
आरोपी के खिलाफ पहले भी कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
देहरादून के क्लेमेंटाउन, पटेल नगर और कोतवाली नगर थानों में मुकदमे दर्ज
हरियाणा के यमुनानगर में दो मामले
हल्द्वानी में भी दो चोरी के मुकदमे दर्ज
हिमाचल में भी की नौ चोरियां

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नौ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद वहां की पुलिस भी मामले की जांच के लिए हल्द्वानी पहुंच रही है।
एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस व एसओजी टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119