स्व. शिक्षिका की याद में रोशनी बाँट रहा ‘जरूर केयर फाउंडेशन’ -मेधावी गरीब बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा”
नैनीताल/हल्द्वानी। शिक्षा और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां स्वर्गीय श्रीमती रेखा जोशी की स्मृति को जीवित रखते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

आज दिनांक 2 मई 2026 को ‘जरूर केयर फाउंडेशन’ द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागांव लछमपुर में मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री के दो-दो सेट वितरित किए गए। यह सामग्री स्वर्गीय श्रीमती रेखा जोशी (सहायक अध्यापिका) की स्मृति में प्रदान की गई, जो इसी विद्यालय से जुड़ी रही थीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र जोशी सहित त्रिलोक चंद्र, भागीरथी सैमिया, अब्दुल रहीम, प्रमोद, डिकर सिंह पडियार (पूर्व जिला मंत्री, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, नैनीताल) उपस्थित रहे। इसके अलावा ‘जरूर केयर फाउंडेशन’ की मुख्य निदेशक प्रियंका जोशी, निदेशक आदित्य जोशी, गिरीश चंद्र पांडे, लक्ष्मीकांत, प. सगोला, हेमा, कमल तिवारी और महेश जोशी समेत कई गणमान्य लोग और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 तक के चयनित विद्यार्थियों—अंजलि, गौरव मेहरा, राम लखन, पूजा, उपासना, नेहा आर्या, नेहा शर्मा, प्रियंका, चेतन जोशी और नैंसी जोशी—को अध्ययन सामग्री वितरित की गई।
गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से स्वर्गीय रेखा जोशी की स्मृति में यह पहल लगातार जारी है, जिसके तहत गरीब और मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम ने न केवल एक शिक्षिका की स्मृति को सम्मानित किया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल