रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: घर में लगी भीषण आग -बुजुर्ग की मौत, दंपत्ति का सारा सामान राख

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर के वार्ड नंबर एक, तीन पानी डाम के पास बगिया से सटे एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया और कुछ ही मिनटों में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119