रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत -गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू कोली पुत्र हेमराज कोली, निवासी रम्पुरा के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू किसी काम से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि उसकी जान नहीं बच सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और भारी हंगामा किया। कुछ लोगों ने वाहन को घेरकर चालक को पकड़ने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।


पुलिस ने डंपर और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी सुशील गाबा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया।


इस मौके पर नेताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल हादसे नहीं होतीं, बल्कि तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही का नतीजा होती हैं। एक छोटी सी गलती कई घरों की खुशियां छीन लेती है। उन्होंने ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की जरूरत पर जोर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व न्याय की मांग कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119