अल्मोड़ा-ताकुला मार्ग पर दर्दनाक हादसा -कैंटर कंडक्टर की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कैंटर के कंडक्टर की जान चली गई। वाहन को रोकने के प्रयास में वह टायर और क्रैश बैरियर के बीच दब गया।


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 1:10 बजे डायल 112 के माध्यम से भेटुली और अयारपानी के बीच एक व्यक्ति के कैंटर के नीचे दबे होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति वाहन और क्रैश बैरियर के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


वाहन चालक सोनू पुत्र रामचंद्र, निवासी बाड़ेश्वर, थाना भिवानी खेड़ा, जिला भिवानी (हरियाणा) ने बताया कि वह वाहन संख्या HR 46 F 2602 से डामर का केमिकल लेकर बागेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान भेटुली-अयारपानी के पास एक अन्य वाहन को पास देते समय कैंटर के ब्रेक सही से काम नहीं कर पाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


बताया गया कि कंडक्टर उपेंद्र सिंह वाहन से नीचे उतरकर टायर के नीचे ओट लगाने लगा, तभी कैंटर अचानक खिसककर नीचे की ओर बढ़ गया और वह पिछले टायर व क्रैश बैरियर के बीच बुरी तरह दब गया।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


चौकी प्रभारी ताकुला राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119