फंदे से लटकता मिला युवक -परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

उधमसिंह नगर। अज्ञात कारणों के चलते एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


जानकारी के अनुसार, नगर के निकटवर्ती गांव शिवपुर निवासी 23 वर्षीय विश्वजीत मंडल पुत्र स्वर्गीय दुलाल मंडल ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक घर पर अकेला था। परिजनों के मुताबिक उसका भाई अपने परिवार के साथ दिनेशपुर गया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। उसके एक बड़े भाई और एक बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119