Uknews…घर बैठे होगा लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन -पेंशनरों को दफ्तरों के चक्कर से मिली राहत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की डिजिटल पहल से अब प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का ऑनलाइन सत्यापन बेहद आसान हो गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था से प्रदेश के करीब 1.5 लाख और अकेले देहरादून के 22 हजार से अधिक पेंशनरों को सीधा लाभ मिल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

अब पेंशनरों को सत्यापन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘जीवन प्रमाण’ ऐप और आधार फेस आरडी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेंशनर ऐप पर ऑपरेटर आईडी बनाकर स्वयं भी सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड अपडेट होना, मोबाइल नंबर आधार और कोषागार से लिंक होना जरूरी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में बुजुर्ग पेंशनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण और आधार अपग्रेडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं आईएफएमएस एप के जरिए पेंशनर अपने सत्यापन की स्थिति (एक्टिव/इनएक्टिव) देखने के साथ पेंशन स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

मुख्य कोषाधिकारी ने पेंशनरों से अपील की है कि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान प्राप्त होने वाला आधार ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी असुविधा के लिए निदेशालय कोषागार ने हेल्पलाइन नंबर 8899890000 जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119