दर्दनाक बस हादसा : 7 की मौत, 12 घायल -डीएम ने संभाली कमान -गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने की तैयारी
अल्मोड़ा/भिकियासैण। क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक बस दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिक्यासैंण भेजा गया है। प्रशासन ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें उच्चस्तरीय उपचार मिल सके।
राहत एवं बचाव कार्यों में राजस्व विभाग, थाना भिक्यासैंण, थाना भतरोंजखान और फायर स्टेशन रानीखेत की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। जिलाधिकारी स्वयं घटनास्थल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
इधर, माननीय मुख्यमंत्री जी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा गंभीर घायलों को शीघ्र एयरलिफ्ट किया जाए। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया भी जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग