दुःखद : पिता की कार के नीचे आकर चार साल के मासूम की मौत
हरिद्वार से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। झबरेड़ा क्षेत्र में कार बैक करते समय एक पिता की लापरवाही नहीं, बल्कि एक पल की अनदेखी ने चार साल के मासूम की जान ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाते हैं। सोमवार शाम वह अपने घर के आंगन में कार को पीछे कर रहे थे। इसी दौरान उनका चार साल का बेटा अचानक घर का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। पिता को इस बात की भनक तक नहीं लगी।
जैसे ही रवि कुमार ने कार को बैक किया, मासूम बच्चा कार के पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही पिता ने कार आगे बढ़ाई और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। यह हादसा एक बार फिर घरों में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी देता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा