देर शाम सुयालबाड़ी के पास कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो घायल
नैनीताल। मंगलवार देर शाम सुयालबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कार संख्या यूपी14एफके-4050 हल्द्वानी से अल्मोडा़ की ओर जा रही थी, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। बाइक में सवार बेरीनाग से हल्द्वानी बारात में शामिल होने जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर क्वारब पुलिस के एसआई गोविंदी टम्टा, आनंद राणा व विजय आगरी घायलों को सीएचसी सुयालबाड़ी ले गए, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रिफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बाइक सुवार सुनील कुमार उम्र 27 साल पुत्र मोहन कुमार तथा कार चालक रोहित कोहली उम्र 23 साल पुत्र जगदीश घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा व बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी