चार साल की बच्ची के हत्यारे आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, दो शूटर तैनात

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत पोखड़ा क्षेत्र के भतकोट गांव में चार साल की मासूम बच्ची को मारने वाले आदमखोर गुलदार को शूट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वन विभाग ने इलाके में दो प्रशिक्षित शूटर तैनात कर दिए हैं और गुलदार को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।


गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक की ओर से भतकोट और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर गुलदार को पहले पिंजरे में कैद करने या ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है। यदि इन सभी प्रयासों के बाद भी गुलदार काबू में नहीं आता है, तो अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति भी दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


डीएफओ ने स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल चिन्हित आदमखोर गुलदार के लिए ही मान्य होगा और यह अनुमति एक माह तक प्रभावी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


निगरानी बढ़ाई, पिंजरों और कैमरों की संख्या में इजाफा
सतपुली क्षेत्र में शनिवार को घटनास्थल के आसपास लगाए गए कैमरा ट्रैप, सोलर सीसीटीवी और पिंजरों के पास गुलदार नजर नहीं आया।
पोखड़ा के रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि विभाग ने पिंजरों की संख्या 2 से बढ़ाकर 6 कर दी है। साथ ही इलाके में 15 कैमरा ट्रैप और 2 सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गुलदार की तलाश के लिए 30 वनकर्मियों की टीम अलग-अलग समूहों में गश्त कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


ग्रामीणों के लिए विशेष व्यवस्था
वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पालतू मवेशियों के लिए चारा-पत्ती की व्यवस्था भी शुरू कर दी है, ताकि लोग जंगल की ओर कम जाएं और किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119