हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: अवैध संबंधों के शक में पत्नी-बेटी ने की पति की हत्या -आत्महत्या का रचा था नाटक

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। हरिद्वार जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक की पत्नी और नाबालिग बेटी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को संरक्षण में लिया गया है।


मामला श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के लहादपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को पूजा नाम की महिला ने सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


भाई और बेटे की तहरीर से खुला मामला
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के भाई राजू ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी। पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान मृतक के बेटे ने भी खुलासा किया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


नींद की दवा पिलाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसके अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था। इससे परेशान होकर मां-बेटी ने हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन उन्होंने मृतक को शराब में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। जब वह अचेत हो गया तो दुपट्टों से उसके हाथ-पैर बांधकर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।


आत्महत्या दिखाने के लिए रची साजिश
हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए दोनों ने शव को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके मुंह में सल्फास का घोल डाल दिया और कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह महिला ने पुलिस को आत्महत्या की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


घटनास्थल से मिले अहम सबूत
पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब का खाली पाउच, स्टील का गिलास, चार दुपट्टे और एक तकिया बरामद किया है। पुलिस अब मामले में कथित प्रेमी और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119