Uk…चारधाम यात्रा में बड़ा खुलासा: विदेशियों को चोरी-छिपे ठहराने वाले दो होटल मालिकों पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि होटल संचालकों ने विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस को सूचना दिए अपने प्रतिष्ठानों में ठहराया, जो कानून का सीधा उल्लंघन माना गया है।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़कोट पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जानकीचट्टी स्थित होटल गंगाश्री में 16 अप्रैल को एक विदेशी नागरिक रुका था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वहीं खरसाली स्थित होली यमुना रिजॉर्ट में 19 अप्रैल को छह विदेशी नागरिकों को बिना जानकारी दिए ठहराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

मामले की जांच के बाद 27 मई को दोनों होटल मालिकों के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान होटल, धर्मशाला और होमस्टे की लगातार जांच की जा रही है। सभी संचालकों को प्रत्येक यात्री का पहचान विवरण दर्ज करने और विदेशी नागरिकों की सूचना 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन फॉर्म-सी पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना सूचना विदेशी नागरिकों को ठहराना गंभीर कानूनी उल्लंघन है। यात्रा सीजन में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी अभियान चला रही है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119