Uk…डीआरडीओ वैज्ञानिक से मारपीट पड़ी भारी: दबंग बिल्डर पर गुंडा एक्ट, जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कानून हाथ में लेकर दहशत फैलाने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी के चर्चित बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बताया जा रहा है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ पहले से ही बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 74, 126(2), 324(4) और 447 के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। लगातार विवादों और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

पूरा मामला सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी का है, जहां बिल्डर द्वारा कथित रूप से नगर निगम/एमडीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान गिर रहा मलबा पास स्थित घरों की ओर पहुंच रहा था। इसका विरोध करने पर डीआरडीओ में तैनात वैज्ञानिक अनिरुद्ध शर्मा के साथ कथित रूप से अभद्रता और मारपीट की गई। घटना में वैज्ञानिक घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बिल्डर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

अब जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में कानून का भय बढ़ा है, वहीं आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119