UK…धर्मांतरण नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा : फरार आरोपी दबोचा, धार्मिक दस्तावेजों का जखीरा बरामद

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। धर्म परिवर्तन से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी संदीप सिंह राणा निवासी सबौरा को पुलिस ने जसरी-पटपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो जन्म प्रमाण-पत्र, दो आधार कार्ड की छायाप्रतियां, ऑर्डिनेशन सर्टिफिकेट, मैरिज लाइसेंस, बैचलर इन थियोलॉजी की डिग्री सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दान सिंह राणा और कमलजीत सिंह के संपर्क में आने के बाद ईसाई धर्म से जुड़ा था। उसने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में अपनी पत्नी का बपतिस्मा कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की गई, जिसमें धर्म परिवर्तन से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस कथित धर्म परिवर्तन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस विभिन्न दस्तावेजों और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119