उत्तराखंड…शादीशुदा महिला के प्यार में पड़ी नाबालिग -साथ रहने की जिद में काली नदी में कूदने पहुंचीं दोनों

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में समलैंगिक प्रेम संबंध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के बीच प्रेम संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। परिजनों के विरोध के बाद दोनों काली नदी में कूदकर जान देने तक पहुंच गईं, लेकिन पुलिस और परिजनों ने समय रहते उन्हें बचा लिया।

मामला नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि झूलाघाट क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर में किराये के मकान में रहती है। महिला छह साल की बेटी की मां है, जबकि उसका पति दिल्ली में निजी नौकरी करता है। किशोरी की रिश्तेदारी महिला के गांव में होने के कारण उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

जानकारी के मुताबिक विवाहिता खुद झूलाघाट कोतवाली पहुंची और पुलिस से किशोरी को बुलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम करने और साथ जीवन बिताने की बात कही। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

पुलिस और परिजनों ने दोनों को कानूनी सीमाओं, उम्र के अंतर और सामाजिक परिस्थितियों का हवाला देकर काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं। बाद में उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

हालांकि दोनों घर जाने के बजाय काली नदी किनारे पहुंच गईं। परिजनों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बचा लिया। बताया गया कि दोनों नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

घटना के बाद कोतवाली में देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला और किशोरी लगातार एक-दूसरे के साथ रहने की मांग करती रहीं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा।

पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि नाबालिग किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। वहीं विवाहिता को कानूनी कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आगे भी निगरानी बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119