Uk…किच्छा रोड किनारे मिला सड़ा-गला शव -5 दिन से लापता था हाथीखाना निवासी मनोज गुप्ता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। किच्छा मार्ग स्थित आरके ढाबा कट के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव इतनी खराब अवस्था में था कि पहली नजर में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

पुलिस के मुताबिक शव पॉपलर के खेत की मेड़ के पास औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक ने जींस पैंट और काली शर्ट पहन रखी थी। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है और उस पर कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को क्राइम टेप लगाकर सील किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

जांच के दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और कद-काठी के आधार पर शव की पहचान हाथीखाना मोहल्ला निवासी मनोज गुप्ता के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मनोज 19 मई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी पहले ही कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि मनोज कच्ची शराब पीने का आदी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल किसी संघर्ष या आपराधिक वारदात के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119