उत्तराखंड…स्टेन गन साफ करते समय चली गोलियां -देहरादून में हवलदार की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के नागाघेर गांव में पुलिस विभाग के एक हवलदार की स्टेन गन की सफाई के दौरान गोली चलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 49 वर्षीय हवलदार सुनील कुमार ने करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी पैतृक जमीन पर नया मकान बनवाया था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

बताया गया कि देर रात हवलदार सुनील कुमार अपने घर में स्टेन गन की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। घटना में कम से कम तीन गोलियां उनकी छाती में लगीं, जबकि सात गोलियां मकान की दीवारों और खिड़की के शीशों में जा धंसीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

गंभीर हालत में पत्नी और बेटे ने उन्हें तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात फॉरेंसिक टीम और एसपी देहात ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून मोर्चरी भेजा। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। बाद में पार्थिव शरीर को उनके नागाघेर स्थित आवास लाया गया। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

जानकारी के मुताबिक हवलदार सुनील कुमार की तैनाती एयरपोर्ट स्थित वीआईपी विश्राम गृह में थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119