उत्तराखंड…25 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो -चीख-पुकार के बीच चार घायल, युवक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र में सोमवार अपराह्न एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लमचुला-गनीगांव मोटर मार्ग पर गनीगांव जखेड़ा के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और निजी वाहनों से जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया।

घायलों में 49 वर्षीय जानकी नेगी उर्फ सुनीता पत्नी मोहन सिंह निवासी उमेदपुर, देहरादून (मायका गनीगांव), 19 वर्षीय कार्तिक नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी, 40 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र भागचंद्र सिंह निवासी गनीगांव तथा 37 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गनीगांव शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) सहित चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का तत्काल उपचार किया। कार्तिक नेगी के पैर, कमर और गर्दन में गंभीर चोटें आने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद और अस्पताल प्रशासन की तत्परता के चलते सभी घायलों को समय रहते उपचार मिल सका।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119