Uk…बंद घरों पर सपेरों की नजर : हल्द्वानी में 25 लाख की चोरी का खुलासा, तीन शातिर दबोचे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने खुलासे में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।


बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पहली घटना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र की है। हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी ने पांच मई को तहरीर देकर बताया था कि एक मई को वह अपने घर में ताला लगाकर कोटाबाग गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


दूसरी घटना थाना मुखानी क्षेत्र की है। पूरनपुर कृष्णापुर निवासी लक्ष्मण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 30 अप्रैल को अज्ञात चोर उनके घर का चैनल और दरवाजे का लॉक तोड़कर चार हजार रुपये नकद, घड़ी, हेलमेट और पायल चोरी कर ले गए। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में दो संदिग्ध हरिद्वार नंबर की बाइक पर घूमते दिखाई दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू


पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए बीते शुक्रवार को बेल बाबा मंदिर के पास से प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार में सपेरे का काम करते हैं और नैनीताल घूमने आए थे। वापसी में हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में होटल में ठहरने के दौरान बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के कई आभूषण और बर्तन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद सामान में हार, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, कमरबंद समेत अन्य जेवर शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र स्थित सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। इनमें से गुरविंदर के खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119