उत्तराखंड : बुजुर्ग पिता ने जीती कानूनी जंग -बेटे-बहू को घर खाली करने के आदेश
गदरपुर। न्यायालय माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिकरण तथा कल्याण अधिकारी/उप जिला अधिकारी गदरपुर ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।
वाद संख्या 51/01 वर्ष 2024-25 में ग्राम मकरंदपुर निवासी सपन विश्वास पुत्र दीनानाथ विश्वास ने अपने पुत्र अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास और पुत्रवधू पूजा विश्वास के खिलाफ मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजंस एक्ट-2007 के तहत वाद दायर किया था।
मामले की सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के न्यायालय ने वरिष्ठ नागरिक सपन विश्वास के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए प्रतिवादी अमृत विश्वास उर्फ अमित विश्वास एवं उनकी पत्नी पूजा विश्वास को मकान से बेदखल करने के आदेश जारी किए हैं।
न्यायालय के इस फैसले को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे निर्णय बुजुर्गों को कानूनी संरक्षण देने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचाते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा