UK…बाजपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बाजपुर के मोहल्ला भोना इस्लामनगर में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। 26 वर्षीय रूशा देवी का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

जानकारी के अनुसार रूशा देवी अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ घर पर थीं। उनके पति राजन मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि सास राजवती भी काम पर थीं। इसी दौरान रूशा देवी ने कथित रूप से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले रूशा देवी ने अपने पति को फोन किया था। फोन मिलने पर जब राजन घर पहुंचे तो पत्नी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत दुपट्टा काटकर पत्नी को नीचे उतारा और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार

घटना की सूचना पर सीओ अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

परिजनों के अनुसार रूशा देवी का विवाह करीब दो वर्ष पहले हुआ था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119