uk…बातों के जाल में फंसी बुजुर्ग -कानों की बालियां उड़ाकर चंपत हुए ठग

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर जेवर ठग लिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने बाजार में सक्रिय ठग गिरोहों की मौजूदगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

पुलिस के अनुसार आर्यनगर ज्वालापुर निवासी काजल वर्मा ने शिकायत में बताया कि उनकी सास मंजू वर्मा 28 मई को कटहरा बाजार गई थीं। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि तीनों ने विश्वास जीतकर महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां उतरवा लीं और मौका मिलते ही फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

कुछ देर बाद जब मंजू वर्मा को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आने और सतर्क रहने की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119