uknews…चार महीने पहले बजी थीं शहनाइयां -अब पेड़ से लटका मिला इकलौता बेटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सितारगंज/शक्तिफार्म। तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम निर्मलनगर निवासी 26 वर्षीय हर्षित साना पुत्र हरेंद्र साना गुरुवार से लापता था। शनिवार को बैगुल नदी किनारे सिडकुल फेस-2 क्षेत्र में मवेशी चराने गए एक व्यक्ति की नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान हर्षित साना के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि हर्षित का विवाह मात्र चार माह पूर्व हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और सिडकुल की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता गांव में दुकान चलाते हैं। जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत