UK…होटल में खाना खाने गया व्यापारी, स्कूटी की डिग्गी से दो लाख उड़ाए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खाना खाने के लिए कुछ देर होटल में रुकना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। चोर स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के लखनपुर गौलापार निवासी व्यापारी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 20 मई की सुबह वह कुसुमखेड़ा स्थित बैंक से अपने काम के लिए दो लाख रुपये निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखकर निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे वह पीलीकोठी चौराहे के पास पहुंचे और स्कूटी खड़ी कर केएफसी में खाना खाने चले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

कुछ देर बाद लौटने पर जब उन्होंने स्कूटी की डिग्गी चेक की तो उसमें रखी नकदी गायब थी। घटना के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119