UK…हरिद्वार से नाबालिग भगाकर पंजाब ले गया युवक -शादी कर किराये के मकान में रह रहा था, पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। के रानीपुर क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को लेकर लुधियाना में किराये के मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहा था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पुलिस के अनुसार 20 मई को लेबर कॉलोनी सेक्टर-2 बीएचईएल निवासी एक व्यक्ति ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से लापता हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान पता लगाया कि लेबर कॉलोनी निवासी अंकुश नाबालिग को अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 19 मई को नाबालिग को अपने साथ लुधियाना ले गया था, जहां उसने उससे शादी कर ली और दोनों किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ बयान भी दर्ज करा लिए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119