UK…पत्नी मायके गई, इधर पति ने लगा लिया फंदा… किराये के कमरे में युवक की मौत से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी एक दिन पहले ही अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर मायके गई थी। गुरुवार को युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

पुलिस के अनुसार लोकेश (25) मूल निवासी धनौरी खुर्द, बिसराई अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और कनखल क्षेत्र के गत्ता अबूवाला स्थित राजा गार्डन, आदर्श नगर में किराये के कमरे में परिवार के साथ रह रहा था। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसकी ढाई साल की एक बेटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। गुरुवार को कमरे में लोकेश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119