uknews…चकरपुर के जंगल में मिला मानव कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। चकरपुर के जंगल में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जंगल में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना चकरपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

कंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि कंकाल की शिनाख्त और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119