Uknews…पिंडारी ट्रेक पर रहस्यमय गुमशुदगी : मलियाधार में लापता हुआ पर्यटक -पुलिस-एसडीआरएफ की बड़े पैमाने पर तलाश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से लौटते समय एक पर्यटक के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने से प्रशासन और परिजनों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि स्थानीय लोग भी खोज अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी 35 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान, जो वर्तमान में गुजरात में रह रहे हैं, 28 मई को गाइड आनंद राम के साथ खाती से द्वाली की ओर ट्रेक पर निकले थे। 29 मई को वापसी के दौरान मलियाधार क्षेत्र में अभिषेक कुछ देर रुक गए और गाइड को आगे बढ़ने के लिए कह दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

जब काफी देर तक अभिषेक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे तो गाइड को चिंता हुई। वह वापस लौटकर उन्हें खोजने लगा, लेकिन आसपास के क्षेत्र में उनका कोई पता नहीं चल सका। देर रात खाती पहुंचने के बाद गाइड ने वन विभाग की रेंजर डौली डोभाल को घटना की सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया। पहाड़ी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जंगलों, खाइयों और संभावित मार्गों पर सघन तलाशी ली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से पर्यटक के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटक की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। फिलहाल लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119