उत्तराखंड…फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी -नाबालिग को दिल्ली भगा ले जा रहा युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के कर्मी निवासी एक युवक पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवक और नाबालिग को बालीघाट के समीप पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि कर्मी निवासी 26 वर्षीय उमेश दानू पुत्र नीरज सिंह उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से दिल्ली ले जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस नाबालिग को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए जिला अस्पताल लाई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक शुक्रवार को नाबालिग को उसके घर से दिल्ली की ओर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को बालीघाट के पास रोक लिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

बताया जा रहा है कि पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान उमेश से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों पिछले करीब छह माह से एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे दिल्ली ले जाने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक विवाहित है और उसके घर में करीब डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। आरोप है कि उसने अपनी शादी और बच्चे की जानकारी नाबालिग से छिपाई थी। युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119