इंस्टाग्राम पर बाल अश्लीलता फैलाने वाला युवक गिरफ्तार -साइबर सेल की जांच में खुली करतूत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम के माध्यम से बाल अश्लीलता से जुड़ी सामग्री साझा करने का आरोप है।


मामले का खुलासा उस समय हुआ जब भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल को प्राप्त हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच साइबर सेल नैनीताल को सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


साइबर सेल प्रभारी मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि वार्ड नंबर-22, किदवई नगर, हल्द्वानी निवासी आशु अहमद मलिक ने 28 दिसंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बाल यौन शोषण से संबंधित अत्यंत आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों से जुड़े अश्लील और शोषणकारी कंटेंट के प्रसारण को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119