उत्तराखंड…नई कार बनी काल ! 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार में जिंदा जले CRPF जवान -चालक की भी मौत, पत्नी-बच्चे गंभीर

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। लोहाघाट से करीब 12 किलोमीटर दूर बापरू और बंतोली के बीच पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे कार में सवार सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक राजेंद्र कुमार ने गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

हादसे में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी, 8 वर्षीय पुत्री अक्षिता और 5 वर्षीय पुत्र आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान तीनों वाहन से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर और प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह बोहरा ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। दुर्गम और जोखिमपूर्ण स्थल होने के बावजूद बचाव दल ने घंटों अभियान चलाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीराज राठी ने बताया कि अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है। दोनों बच्चों के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में फ्रैक्चर की आशंका है, जबकि नीतू देवी के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पांच वर्षीय आरव को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार नई कार लेकर हल्द्वानी से अपने गृह जनपद पिथौरागढ़ जा रहे थे। बंतोली के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और आग की चपेट में आ गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119