उत्तराखंड : पिंडारी की वादियों में लापता ट्रैकर का सुराग नहीं —ड्रोन-डॉग स्क्वायड के सहारे जंगल-घाटियां खंगाल रही पुलिस
बागेश्वर। विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग मार्ग पर लापता हुए नोएडा निवासी 28 वर्षीय ट्रैकर अभिषेक चौहान की तलाश में पुलिस, प्रशासन और विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। खाती गांव से आगे पिंडारी घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और गहरी घाटियों को देखते हुए ड्रोन कैमरों तथा डॉग स्क्वायड की मदद से जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों की गहन निगरानी की जा रही है। रेस्क्यू टीमें संभावित सभी स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
पुलिस गुमशुदा युवक के परिजनों के साथ लगातार संपर्क में है। साथ ही उसके दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं, ताकि किसी ठोस सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के जनपदों और थानों को युवक की जानकारी व पोस्टर भेजकर सतर्क किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों, ट्रैकर्स और गाइडों से अपील की है कि यदि अभिषेक चौहान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थानाध्यक्ष कपकोट के मोबाइल नंबर 9411113310 अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 9411112983 पर सूचना दें। प्रशासन का कहना है कि युवक की सकुशल तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा