उत्तराखंड -ऑपरेशन प्रहार : जागेश्वर में दन्या पुलिस का डंडा -45 वाहन चालकों के कटे चालान, हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दन्या पुलिस ने जागेश्वर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा। अभियान के दौरान 45 वाहन चालकों के चालान करते हुए पुलिस ने कुल 25,500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग और न्यूसेंस फैलाने वाले सात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत और चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


शनिवार और रविवार को जागेश्वर क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान एक वाहन में काली फिल्म लगी मिलने पर पुलिस ने मौके पर ही फिल्म हटवाकर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119