Uknews-देहरादून में दबंगों का आतंक : युवती से छेड़छाड़, बचाने आए युवक के सिर पर खुखरी से हमला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड पर युवती से छेड़छाड़ और सरेराह मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनचलों ने युवती को बचाने पहुंचे युवक पर खुखरी से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार जैन प्लॉट निवासी युवती ने रायपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई की रात करीब नौ बजे वह अपनी एक दोस्त के साथ तपोवन रोड पर टहल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद मोहित थापा, हिमांशु राय और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ और मारपीट शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


इसी बीच वहां से गुजर रहे गौतम राणा ने युवती को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर खुखरी से हमला कर दिया। वार में गौतम के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता ने आरोप लगाया कि मान सिंह समेत अन्य आरोपी लगातार उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर धमकी देने के साथ आरोपी घर पहुंचकर भी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119