Uknews…चमोली में दो बड़े हादसे : खाई में गिरी दिल्ली से आ रही कार,l -अनियंत्रित ट्रक मकान की छत पर चढ़ा

खबर शेयर करें 👉

चमोली। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को दहला दिया। एक ओर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने दिल्ली से अपने गांव आ रहे लोगों की कार खाई में जा गिरी, जबकि दूसरी ओर एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने मकान की छत पर जा चढ़ा। दोनों घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया।

शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे नौगांव-पंचाली बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दिल्ली से धार्मिक अनुष्ठान के लिए अपने गांव पंचाली आ रहे चांदनी (40), भरत राम (42), राधा देवी (30) और पुष्पा देवी (38) घायल हो गए। चालक और एक बच्चा सुरक्षित बच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चांदनी को सीटी स्कैन के लिए श्रीनगर रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन घायलों को कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

उधर, बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:30 बजे दिवालीखाल के निकट कालीमाटी गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित भरत सिंह के मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में मकान की छत की दीवार और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के लोग सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

कोतवाली प्रभारी मनोज सिरौला ने बताया कि दोनों घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119