उत्तराखंड…देहरादून में रोजगार का बड़ा मौका : -29 जून को जॉब फेयर, 85 पदों पर होगी भर्ती

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। साथ ही मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों में , , , तथा सहित कई कंपनियां भाग लेंगी।

सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने और निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119