UKNEWS–रुद्रपुर में नशे का बड़ा जाल बेनकाब -109 इंजेक्शन के साथ महिला समेत तीन तस्कर दबोचे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 109 नशे के इंजेक्शन, 41 नशे की गोलियां, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है।


एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने 9 मई को मोदी मैदान के पास किच्छा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस ने तीन लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 109 नशे के इंजेक्शन और 41 नशे की गोलियां बरामद हुईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


गिरफ्तार आरोपियों में अमित विश्वास पुत्र अमर विश्वास निवासी कौशलगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर, अजय सागर उर्फ सोनू पुत्र कुंवरपाल निवासी आजादनगर वार्ड नंबर-7 थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और प्रिया पुत्री मोहन सिंह निवासी खुर्पिया फार्म थाना किच्छा शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अजय सागर ने बताया कि वह प्रतिबंधित इंजेक्शन किच्छा क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाया था। पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में जुटी है।
ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी अजय सागर उर्फ सोनू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी प्रतिबंधित इंजेक्शन की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119