हर विकासखंड में उपलब्ध होगी अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सुविधा : डॉ. धन सिंह रावत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार प्रत्येक विकासखंड में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराएगी। इससे ब्लॉक स्तर पर ही आम लोगों को इन जांच सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। विभागीय अधिकारियों को छह माह के भीतर सभी ब्लॉकों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है।


सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार उन्नत बनाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मरीजों की समस्याओं को देखते हुए विकासखंड स्तर पर अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


उन्होंने बताया कि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विकासखंड स्तर पर उप जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को छह माह के भीतर सभी ब्लॉकों में यह सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 95 विकासखंडों में 84 एक्स-रे मशीन और 47 अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं। अल्मोड़ा और नैनीताल में 8-8 एक्स-रे मशीनें, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चंपावत में 3-3, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में 7-7, देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी में 6-6, पौड़ी में 11 तथा टिहरी में 9 एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं।


इसी प्रकार अल्मोड़ा और नैनीताल में 3-3 अल्ट्रासाउंड मशीनें, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में 6-6, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़ में 5-5, उत्तरकाशी और देहरादून में 4-4, चंपावत और रुद्रप्रयाग में 2-2 तथा बागेश्वर और हरिद्वार में 1-1 अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


उन्होंने कहा कि जिन विकासखंडों में अभी यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सभी विकासखंडों की चिकित्सा इकाइयों में रेडियोलॉजिस्ट और एक्स-रे तकनीशियनों की तैनाती भी की जाएगी, जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119