आईएसबीटी क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी इलाके से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले में बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


मोहब्बेवाला, चंद्रबनी खालसा निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन 5 मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपनी सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119