निर्धन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रहीं समाजसेवी कविता गंगोला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर की समाजसेवी कविता गंगोला निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए अभिभावक जैसी भूमिका निभा रही हैं। जहां कहीं भी उन्हें कोई गरीब बच्चा पढ़ाई से वंचित दिखाई देता है, वह उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने में जरा भी देर नहीं करतीं। यही कारण है कि अब तक वह 50 से अधिक निर्धन परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए गोद लेकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर चुकी हैं।


कविता गंगोला वर्ष 2015 से लगातार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी बचत के पैसों को इन बच्चों की शिक्षा पर खर्च करती हैं। इसके अलावा वह नैनीताल के नर्सरी, प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में हर वर्ष छात्रों को निशुल्क ड्रेस भी वितरित करती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


इस वर्ष उन्होंने पढ़ाई के लिए बेतालघाट से 5, गेठिया से 9 और नाइसिल से एक बच्चे को गोद लिया है। इन सभी बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगी।


एकल महिला स्वरोजगार योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित एकल महिला स्वरोजगार योजना से जिले की निराश्रित महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। नैनीताल जिले में 75 महिलाओं को योजना के तहत सब्सिडी की पहली किस्त मिल चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


जिले में वर्ष 2023 से शुरू की गई इस योजना के तहत हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और कोटाबाग क्षेत्रों की 174 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 75 महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं।


महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उत्तराखंड की मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 72 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। दो लाख रुपये की परियोजना में से लाभार्थी को 50 हजार रुपये तीन किस्तों में चुकाने होते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


उन्होंने बताया कि पूर्व में चयनित 75 महिलाओं को विभाग की ओर से 46 लाख 4 हजार 60 रुपये की राशि से सब्सिडी की पहली किस्त का भुगतान किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119