उत्तराखंड…बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचेंगे बीएलओ -बूथ बुलाए बिना करेंगे नोटिसों का निस्तारण

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को राहत देने के लिए निर्वाचन विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अब ऐसे मतदाताओं के मामलों में बीएलओ उनके घर जाकर नोटिसों की सुनवाई और आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र या बूथ तक न आना पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के आयुक्तों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं से जुड़े विसंगति वाले मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर उनके घर जाकर किया जाए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के तहत प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई एक मतदाता पांच से अधिक दावे या आपत्तियां प्रस्तुत करता है, तो ऐसे मामलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) स्वयं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच और सत्यापन करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत और गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप को अपने-अपने मंडलों के सभी जिलों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सुपर चेकिंग करने के निर्देश भी दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, दोनों मंडलायुक्त तथा सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119