उप…आग उगल रहा यूपी : प्रयागराज 42.4°C के साथ सबसे गर्म, कई जिलों में पारा 40 के पार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार झांसी और हमीरपुर में 41.6 डिग्री, वाराणसी (बीएचयू) में 41.2 डिग्री, कानपुर में 40.4 डिग्री तथा बांदा में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

राजधानी लखनऊ भी गर्मी की चपेट में रही, जहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में 35.2 डिग्री, मेरठ में 37.3 डिग्री और अलीगढ़ में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119