उत्तराखंड…बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋतु रखोलिया ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप -पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी में बढ़ाया उत्तराखंड का मान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया को बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास (पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डेवलपमेंट) में प्रतिष्ठित फैलोशिप प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा और बाल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...घरेलू विवाद के बाद महिला ने निगला जहर -हालत नाजुक, हल्द्वानी रिफर

डॉ. ऋतु रखोलिया ने 12 माह का दूरस्थ शिक्षा आधारित फेलोशिप इन पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डेवलपमेंट कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह कार्यक्रम इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (ECMS) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसे इंटरनेशनल एक्रिडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन (IAO) की मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम को स्टेटपल्स (यूएसए) तथा लर्न ईएम (ऑस्ट्रेलिया) का भी शैक्षणिक सहयोग प्राप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बरसात सिर पर, लेकिन 16 कॉलोनियों को डुबोने वाला नाला अधूरा! HT पोलों ने रोका करोड़ों का प्रोजेक्ट, आंदोलन की चेतावनी

इस फैलोशिप के माध्यम से डॉ. रखोलिया ने बच्चों में होने वाले तंत्रिका संबंधी रोगों, विकासात्मक विकारों, न्यूरोडेवलपमेंटल समस्याओं और उनके आधुनिक उपचार एवं प्रबंधन से जुड़ी उन्नत जानकारी हासिल की है। इससे भविष्य में कुमाऊं क्षेत्र के बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का और अधिक लाभ मिल सकेगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के चिकित्सकों और शिक्षकों ने डॉ. ऋतु रखोलिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनकी इस सफलता से मेडिकल कॉलेज में बाल तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञता और शोध गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शादी का झांसा, प्यार में धोखा और 55 हजार की ठगी -होटल कर्मचारी पर युवती का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119