उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग: प्रयागराज में खूनी सुबह- घर के भीतर बुजुर्ग दंपति समेत तीन की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज। जिले के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर में मिले। मृतकों की पहचान श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60) के रूप में हुई है। तीनों की सिर पर वार कर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सुबह पुलिस को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो तीनों शवों पर सिर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

फिलहाल इस तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119