बिना परमिट सीमा पार रिवॉल्वर ले जाना पड़ा भारी -विकासनगर में यूपी का युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


देहरादून के विकासनगर में दून पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चल रही सघन चेकिंग के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने वेदांश चौक के पास यूपी नंबर की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


जांच में पता चला कि आरोपी अमित थापा (42), निवासी सहारनपुर, के पास .22 बोर की रिवॉल्वर का लाइसेंस तो था, लेकिन वह केवल सहारनपुर जनपद के लिए वैध था। आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के हथियार को उत्तराखंड की सीमा में लेकर घूम रहा था, जो कानून का उल्लंघन है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने 6–7 साथियों के साथ विकासनगर आया था, लेकिन पूछताछ में आने का कोई ठोस कारण नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही रिवॉल्वर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, उसके वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया, जबकि साथियों का सत्यापन कर पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119