हल्द्वानी में नियम तोड़ने वालों पर चला डंडा -128 वाहन चालान, आठ सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बेखौफ दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने गुरुवार को जोरदार अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 128 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 8 वाहनों को सीज कर दिया गया।


यह अभियान आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे के निर्देश पर एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच करते हुए करीब 210 वाहनों की चेकिंग की। जांच में कई वाहनों के दस्तावेज एक्सपायर, फिटनेस फेल और अन्य गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


अभियान के दौरान खास तौर पर ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और स्कूल बसों को निशाने पर रखा गया। इस दौरान 35 ई-रिक्शा व ऑटो और 10 स्कूल बसों के चालान किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


दरअसल, चंबलपुल क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बिना नंबर प्लेट के ऑटो से सामान ढोने की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने सख्ती बढ़ा दी थी। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।


इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे के साथ परिवहन उप निरीक्षक रामचंद्र पंवार और गिरीश कांडपाल भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119