उत्तराखंड की जमीन पर यूपी का कब्जा? -नानकसागर में चहारदीवारी को लेकर भड़के विधायक राणा

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानक सागर डैम और कैनाल कॉलोनी से लगी उत्तराखंड की भूमि पर बिना सर्वे और पैमाइश के उत्तर प्रदेश कैनाल विभाग द्वारा कराई जा रही चहारदीवारी का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। मामले को लेकर नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने उप जिलाधिकारी तुषार सैनी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग उठाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


विधायकों ने आरोप लगाया कि नानकसागर डैम एवं कैनाल विभाग की कॉलोनी से लगी कई एकड़ भूमि उत्तराखंड सरकार के स्वामित्व में है, लेकिन यूपी सरकार बिना संयुक्त सर्वे और सीमांकन के अवैध तरीके से चहारदीवारी कर जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत राजस्व विभाग द्वारा कई ग्रामीणों को इस भूमि पर मालिकाना हक भी दिया जा चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


विधायक गोपाल सिंह राणा और भुवन कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद से परिसंपत्तियों के बंटवारे में प्रदेश को अब तक पूरा हिस्सा नहीं मिला है, वहीं अब बिना पैमाइश उत्तराखंड की जमीन को हथियाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने और संयुक्त सर्वे कराने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम तुषार सैनी ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब कर जानकारी ली और संयुक्त सर्वे कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैनाल विभाग के साथ मिलकर सीमांकन कराया जाएगा ताकि दोनों राज्यों की सीमा और भूमि स्वामित्व को लेकर किसी प्रकार का विवाद न रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119